Since 1973

About Us

         संतो एवं महापुरुषों की पुण्यधरा प्रतापगढ़ में जन्मे शिक्षाविद्, प्रतिभा सम्पन्न एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि स्व0 पं0 रामअँजोर मिश्र ने सन् 1973 में महाविद्यालय की स्थापना लालगंज (लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर) में की थी। स्थापना के समय यह महाविद्यालय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से सम्बद्ध था, जिसे 1976 में अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद से स्थायी मान्यता प्राप्त हुई। जुलाई 2016 से महाविद्यालय तत्कालीन इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, इलाहाबाद ख्वर्तमान प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज, से सम्बद्ध है। अपने प्रारम्भिक काल से ही यह संस्थान स्थानीय विद्यार्थियों विशेषकर ग्रामीण युवाओं को स्नातक एवं परास्नातक शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त अनेक छात्र-छात्राएं कुशल प्रशासनिक अधिकारी, प्रखर शिक्षाविद्, उत्कृष्ट अधिवक्ता, ख्यातिलब्ध समाजसेवी के रूप में अपनी सेवाएं विविध क्षेत्रों में प्रदान कर रहे हैं। समय के साथ महाविद्यालय ने शैक्षिक, संस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रगति की है। हाल के वर्षों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भी सहभागिता की है । आज यह महाविद्यालय लालगंज एवं आस-पास के क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केन्द्र माना जाता है और शिक्षा, अनुशासन तथा सामाजिक मूल्यों के संवर्द्धन में निरन्तर योगदान दे रहा है ।

hnbpgc
slide1