विज़न (Vision)-
मिशन (Mission)-
महाविद्यालय का मिशन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, मूल्यपरक, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करना है। महाविद्यालय भारतीय ज्ञान परम्परा, नवाचार, अनुसंधान एवं नवीन तकनीक के समन्वय से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, बौद्धिक उत्कृष्टता, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, सहिष्णुता जैसे गुणों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय भारतीय संस्कृति, नैतिक व संवैधानिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रति समर्पित नागरिकों के निर्माण का लक्ष्य रखता है। हम इक्कीसवीं सदी की चुनौतियांे के अनुरुप आत्मनिर्भर सक्षम एवं संवदेनशील युवाओं को निर्मित करना चाहते है जो समाज, राष्ट्र एवं सम्पूर्ण मानवता के विकास में अपना सहयोग दे सकें।